आप के एक मतदान का महत्व

✨✨✨:आप के एक मतदान का महत्व :-✨✨✨
  
🔸 भारत एक पौराणिक और सांस्कृतिक देश रहा है जहां पर दान को बहुत महत्व दिया गया है और कहा गया है दानं हि विधिना देयं काले पात्रे गुणान्विते ॥( दान विधिपूर्वक, गुणवान मनुष्य को, सही समयपर देना चाहिए) जिस संस्कृति में ऐसे विचार हो वहां परइस प्रक्रिया को भी दान का नाम दे दिया है जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में ‌ धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता अनुसार जुड़ जाए और अधिक से अधिक संख्या में भाग ले सके। मत का शाब्दिक अर्थ होता है विचार या धारना और यह दोनों किसी भी दल की कार्यशैली के अनुसार बनती है।

🔸 सरकार चाहे जो भी हो जनकल्याण के लिए योजनाएं बनाना उन का दायित्व है लेकिन इसमें मूल अंतर अमुख सरकार की रीति नीति और नियत और उनके सैद्धांतिक वैचारिक मुलृयो पर आधारित है उदाहरण के तौर पर अन्नपूर्णा योजना जो कि सनातन संस्कृति में देवी का रूप है जिसके नाम पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है उसी को कुछ लोग इंदिरा रसोई कर देते हैं वही दानवीर भामाशाह के नाम पर बनी योजना को कुछ लोग मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना कर देते हैं ऐसे ही अन्य को उदाहरण प्रस्तुत किए जा सकते हैं अगर ऐसा किया जाए तो लेख बहुत लंबा हो जाएगा और अपने विषय से भटक जाएगा अतः इससे अमुख सरकार की रीति नीति और नियत और उनके सैद्धांतिक वैचारिक मुलृयो का ज्ञान हो ही जाता है । 

🔸 वही एक और इसके मूल में "राज करना- गुलाम बनाना‌" और दूसरे के मूल में "सेवा का भाव और संकल्प हो" तो वह भी सामने आ ही जाता है उदाहरण के तौर पर राज करने के लिए भारत का बंटवारा हो गुलामी को दर्शाते प्रतीक जैसे गांधी परिवार योजना और भवन , अकबर रोड ,हुमायूं रोड, इलाहाबाद, फैजाबाद, अहमदाबाद आदि इत्यादि वहीं जहां पर सेवा और समर्पण का भाव हो और अपने गौरवशाली समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का भाव हो वहां पर कर्तव्य पथ, गौरव पथ, प्रयागराज, अयोध्या जी और हरिगढ़ महाकाल कोरिडोर आदि इत्यदि जहां भारत को पहले सपेरा का देश और अत्यधिक पिछड़ा हुआ समझा जाता था वही इस दौर में भारत कोविड वेक्सीन , चंद्रयान g20 के सफल आयोजन के बाद और इस प्रकार की अनेकों महत्वपूर्ण घटनाओं के बाद विश्व शक्ति के रूप में उबर कर सामने आया है और विश्व भारत की ओर बड़ी आकांक्षाओं की दृष्टि से देख रहा है अगर यह सब संभव हो पाया है तो इसके पीछे एक शक्ति है वह है मेरे आपके और हम सब के द्वारा किये हुवे अपने मत का अधिकार का प्रयोग। आपने यह तो सुना ही होगा की कड़ी से कड़ी जुड़ती है तो एक मजबूत जंजीर का निर्माण होता है तो अब यही वह समय है जब हम उस जंजीर को ओर अधिक मजबूत कर सकते हैं।

♦️🔸💪 इसलिए आगामी 25 नवंबर को अधिक से अधिक अपने मत के अधिकार का प्रयोग करें और देश हित राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करें।
#DPthought

Comments

Popular posts from this blog

कश्मीर में पंडितों-सिखों का कत्लेआम: 19 जनवरी 1990 की वह काली रात

भोजशाला सरस्वती मंदिर: एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर

अंडमान निकोबार मे मिला तेल भंडार